ट्राइबल भवन सिहुन्ता में हुआ सम्मेलन का आयोजन

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी (चम्बा, कांगड़ा के कांग्रेस प्रभारी) संजय दत्त का ट्राइबल भवन सिहुन्ता में पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के नेतृत्व में पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया|

शाहपूर से सीधे संजय दत्त ने सिहुंता में प्रधारे जिसमें भटियात की समस्त कांग्रेस युवाओं, कार्यकर्ताओं व महिला कांग्रेस ने जोरदार फूल मालाओं से चंबा कांगड़ा के प्रभारी का स्वागत किया। पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने छाल व टोपी पहना कर प्रभारी का सम्मान दिया ।

क्या कहा पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा की इन दिनों गांव गांव जाकर लोगों के साथ संपर्क में जनता भाजपा से खफा होकर कांग्रेस का दामन थाम रही है।भाजपा झूठ की राजनीति कर रही मगर भटियात की जनता झूठ को बेखूबी से समझ गये है।

भटियात कांग्रेस के युवाओं , महिलाओं ,व पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सभी साथ मिलकर घर घर जाकर मिशन 2022 की तैयारी में है इस बार भटियात में कांग्रेस को मौका देंगे ।

क्या बोल कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त :

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटियात की जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है, क्योंकि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है ।

संजय दत्त ने कहा कि कांगड़ा, चंबा की जिम्मेदारी मुझे ए०आई०सी०सी० संगठनात्मक को मजबूत करने के लिए सौंपी है और कांगड़ा चंबा के सभी बिधानसभा क्षेत्रों के ब्लॉको में जा कर संगठनो को मजबूत करने की रणनीति तय की जाएगी।

संजय दत्त ने कहा कि सबसे पहले हर बिधानसभा क्षेत्र में बुथ स्तर की कमेटियों को मजबूत करे और हर बुथ में जा कर भाजपा की तानाशाही नीतियों को उजागर करके जनता के सामने लाये, जिससे भाजपा का असली चेहरा सामने आए।

भाजपा सरकार ने हमेशा झूठ की राजनीति का सहारा ले कर सत्ता हथियाने का काम किया है और आज उसी का नतीजा बढ़ती महंगाई बढ़ती विरोजगारी, चरमराती अर्थव्यवस्था, चरमराती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार देश प्रदेश की जनता खामियाजा भुक्त रही है।

आज जो केंद्र सरकार युवाओ के खिलाफ अग्निपथ योजना थोप रही है। कांग्रेस पार्टी उसका विरोध करती हैं। केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेताओ पर ई०डी० का दुरुपयोग करके झूठे केसों में फसाया जा रहा है और विपक्ष की अबाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सच का साथ दिया है।

 ये रहे मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस नेता शाहपुर केवल सिंह पठानिया , चंबा से नीरज , सुनाभ सिंह पठानिया ,मनोज महाजन , चेला ,राम सिंह ठाकुर,इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...