डर के साये में जीने को मजबूर है गुरदियाल सिंह का परिवार
बिलासपुर – सुभाष चंदेल
जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत स्वाहण (जोडीयां) के अंतर्गत पडते गांव खैरियां के गुरदियाल सिंह का परिवार डर के साए मे जीने मे मजबुर है।
गुरदियाल सिंह ने बताया कि हिमाचल में आपदा के चलते भारी लैंड स्लाइड हुआ था और हमारे घर के साथ पहाडी भी लैंड स्लैंड हुई थी। जिससे तीन चार भारी भरकम पेड भी खिसक चुके है, जो कि हमारे मकान के सीधे उपर है, वे कभी भी दुर्घटना का का कारण बन सकते है।
गुरदियाल सिंह ने बताया कि इसके संबध में मैंने माननीय जिलाधीश महोदय से इस समस्या को लेकर गुहार लगाई थी ओर वन विभाग स्वारघाट की टीम ने भी मौकै पर पहुंच कर इसकी रिपोर्ट तैयार की थी लेकिन उसके बाद भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
गुरदियाल सिंह ने बताया कि आने वाली बरसात से पहले पहले अगर इन पेडों को यहां से नही हटाया गया तो कोई जान माल के नुकसान होने से इंनकार नहीं किया जा सकता। गुरदियाल सिंह ने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है कि समय रहते मेरी समस्या का हल करवाया जाये ताकि मैं और मेरा परिवार बिना किसी भय के अपना जीवन निर्वाह कर सके।

