ठाकुर परिवार मेधा फेलोशिप के तहत ₹1,14,000 की सम्मान राशि से सम्मानित हुए ऋषिकेश स्कूल के मेधावी विद्यार्थी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऋषिकेश, जिला बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को “ठाकुर परिवार मेधा फेलोशिप” के अंतर्गत कुल ₹1,14,000 की सम्मान राशि वितरित की गई।

यह फेलोशिप विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में अमेरिका में कार्यरत प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. जगदीश ठाकुर द्वारा स्थापित की गई है। डॉ. ठाकुर मूल रूप से ग्राम छत (ऋषिकेश), जिला बिलासपुर से संबंध रखते हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर योगदान दे रहे हैं।

डॉ. जगदीश ठाकुर की अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई रतन ठाकुर तथा समाजसेविका अच्छरी देवी ने विद्यार्थियों को सम्मान राशि प्रदान की।

  • कक्षा 12वीं कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कोमल तथा आदित्य चंदेल को ₹9000-₹9000 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सृष्टि को ₹6000 की सम्मान राशि प्रदान की गई।
  • वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पुष्पेंद्र को ₹10000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली शिवानी को ₹8000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सुमित शर्मा को ₹6000 की सम्मान राशि प्रदान की गई।
  • विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गौरनवी शर्मा को ₹10000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले ऋषित कुमार को ₹8000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शुभम शर्मा को ₹6000 की सम्मान राशि प्रदान की गई।
  • कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नव्या को ₹8000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रंगत को ₹6000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली शिया को ₹4000 की सम्मान राशि प्रदान की गई।
  • कक्षा 8वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली काव्या शर्मा को ₹6000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सृष्टि को ₹5000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सोहन वर्धन को ₹3000 की सम्मान राशि प्रदान की गई।

डॉ. जगदीश ठाकुर ने अपने संदेश में बताया कि “ठाकुर परिवार मेधा फेलोशिप” आगामी वर्षों में भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

इसके अतिरिक्त डॉ. ठाकुर द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला ऋषिकेश के मेधावी विद्यार्थियों को भी ₹10,000 की सम्मान राशि प्रदान की गई, जिससे प्राथमिक स्तर पर ही विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो सके।

विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल सिंह चंदेल ने डॉ. जगदीश ठाकुर एवं उनके परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फेलोशिप विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने वाली एक अनुकरणीय पहल है।

उन्होंने कहा कि विदेश में रहते हुए भी अपनी जन्मभूमि, अपने विद्यालय तथा क्षेत्र के विद्यार्थियों के प्रति डॉ. ठाकुर का समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी यह पहल निश्चित रूप से विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर रतन ठाकुर जो कि डॉ. जगदीश ठाकुर छोटे भाई हैं ने कहा कि डॉ. जगदीश ठाकुर का उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरणा प्रदान करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के महत्व को समझने का संदेश दिया।

इस मौके पर समाजसेवी अछरी देवी ने कहा कि “अपनी मातृभूमि और शिक्षा के प्रति समर्पण ही किसी व्यक्ति की सबसे बड़ी पहचान है। डॉ. जगदीश ठाकुर द्वारा स्थापित ठाकुर परिवार मेधा फेलोशिप प्रतिभा, परिश्रम और उत्कृष्टता को सम्मानित करने की एक प्रेरणादायी पहल है, जो आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।”
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...