नवीश कुमार की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – कुलदीप सिंह पठानिया

--Advertisement--

सिहुंता छिंज मेले में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिरकत

चम्बा – भूषण गुरुंग
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात  विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिहुंता में छिंज मेला कमेटी सिहुंता द्वारा 11 जून को आयोजित पारंपरिक छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 की कुश्ती प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत खरगट निवासी नवीश कुमार (नवू) को स्वर्ण पदक जीतने पर 51हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मेले, उत्सव और त्योहार हमारी समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं का अभिन्न अंग हैं। ऐसे आयोजन न केवल लोगों को मनोरंजन का अवसर प्रदान करते हैं बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है तथा खेलों के माध्यम से युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की प्रेरणा मिलती है। नवीश कुमार की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

इजराइल में होम-बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर भर्ती, आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, 18 अगस्त - हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अक्षय...

भूगोल शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 97 उम्मीदवारों का चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल...