ट्रैकिंग करते पहाड़ी से गिरा दिल्ली का युवक, मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

पर्यटन नगरी मनाली की पहाडिय़ों में ट्रैकिंग के लिए गए युवक की पहाड़ी से गिरने के चलते मौत हो गई है। पर्यटक की पहचान वासुदेव (27) पुत्र उपेंद्र गांव व तहसील काका दीपुर जिला बागपथ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

मृतक वर्तमान में दिल्ली के शालीमार की पुलिस कालोनी में फ्लैट नंबर 23 में रहता था तथा मनाली घूमने आया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक रविवार को अकेला ही मनालसू घाटी की तैतीया पहाड़ी में ट्रैकिंग पर निकला तथा अपने दोस्तों के संपर्क में था।

उसने रास्ता भटकने व मदद करने के लिए दोस्तों को मैसेज भी किया था।शाम को युवक का अपने दोस्तों से संपर्क टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय रैस्क्यू टीम की मदद से अभियान चलाया।

रविवार देर रात तक युवक की तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। रैस्क्यू टीम ने रात को जंगल में ही डेरा डाल दिया। सोमवार सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया और युवक का शव बरामद कर लिया।

डी.एस.पी. मनाली हेम राज वर्मा ने बताया कि युवक का शव बरामद कर लिया है। मृतक के परिजन मनाली पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...