असिस्टैंट प्रोफैसर ने लगाया फंदा, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

झाकड़ी के अंतर्गत कोटला में कालेज के असिस्टैंट प्रोफैसर ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह करीब 11 बजे ज्यूरी पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू की।

थोड़ी देर बाद डी.एस.पी. रामपुर चंद्र शेखर और एस.एच.ओ. झाकड़ी ईश्वर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। डी.एस.पी. रामपुर ने मृतक के कमरे की गहनता से छानबीन की और कमरे की तलाशी ली।

उनको तलाशी के दौरान कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे परिजनों में पढ़ा जाएगा। महात्मा गांधी इंजीनियर कालेज कोटला के मैकेनिकल विभाग में मनोज कुमार (32), जोकि हमीरपुर का रहने वाला बताया जा रहे असिस्टैंट प्रोफैसर के पद पर कार्यरत था।

मनोज कुमार कोटला इजीनियरिंग कालेज परिसर के कमरा नंबर 151 में रह रहा था। एस.एच.ओ. झाकड़ी ईश्वर ने बताया कि हमीरपुर में मृतक प्रोफै सर के परिजनों को सूचना दे दी गई थी।

उन्होंने कहा कि परिजनों के आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। देर शाम तक परिजनों के कोटला पहुंचने के बाद ही शव को नीचे उतारा जाएगा और रामपुर के खनेरी अस्पताल के डैड हाऊस ले जाया जाएगा, उसके बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

डी.एस.पी. रामपुर चंद्र शेखर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोटला इजीनियरिंग कालेज में असिस्टैंट प्रोफैसर ने अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...