ट्राई का टेलीकॉम कंपनियों काे निर्देश 30 दिनों की वैलिडिटी वाला हाे रिचार्ज

--Advertisement--

Image

दिल्ली – नवीन चौहान

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, बीएसएनएल सहित देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों से कहा है कि वे अपने सभी ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान दें।

मौजूदा समय में टेलीकॉम कंपनियां 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रीपेड रिचार्ज प्लान प्रदान करती हैं, जिससे ग्राहकों को एक साल में 13 मासिक रीचार्ज कराने होते हैं। ट्राई के इस निर्देश से एक साल के दौरान ग्राहकों द्वारा किए जाने वाले रिचार्ज की संख्या में कमी आने की उम्मीद है और इस तरह ग्राहकों को पैसों की भी बचत होगी।

ट्राई ने एक अधिसूचना में कहा कि प्रत्येक दूरसंचार सेवाप्रदाता 30 दिनों की वैधता वाले कम से कम एक प्लान वाउचर, एक विशेष टैरिफ वाउचर और एक कांबो वाउचर की पेशकश करेगा। दूरसंचार कंपनियों को इस आदेश का अनुपालन अधिसूचना की तारीख से 60 दिन के भीतर करना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...