ज्वाली अस्पताल में अब हर शनिवार को होगा अल्ट्रासाउंड

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

सिविल अस्पताल जवाली में अब हर शनिवार को अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई है। इससे अल्ट्रासाउंड करवाने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल जवाली में रेडियोलॉजिस्ट न होने से लोगों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे और लाखों की लागत से लगाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन लोगों के लिए सफेद हाथी सिद्ध हो रही थी। लोगों ने यह मुद्दा विधायक अर्जुन सिंह के समक्ष उठाया और विधायक ने संज्ञान लेते हुए इस समस्या को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाया।

इस पर स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत प्रभाव से सिविल अस्पताल नूरपुर में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. वीरेंद्र कुमार को जवाली अस्पताल में डेपुटेशन पर नियुक्त किया है। वह अब सिविल अस्पताल जवाली में हर शनिवार को आकर मरीजों का अल्ट्रासाउंड करेंगे।

इसके अलावा सिविल अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ विजय चिब व चीफ फार्मासिस्ट संदीप शर्मा ने भी ज्वाइन कर लिया है। यह दोनों पद भी काफी समय से खाली चल रहे थे। विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...