जल शक्ति विभाग में ‘साहबशाही’ का आरोप: कर्मचारियों से घर और खेत के काम करवाने की शिकायत

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में जल शक्ति विभाग के एक अधिकारी अपने कनिष्ठ कर्मियों से घर के काम करवाते हैं। कर्मियों का ये भी आरोप है कि कभी खेत से घास कटवाते हैं तो कभी गोबर उठवाते हैं।

हिमखबर डेस्क

अपने पद का दुरुपयोग करते हुए छोटे कर्मचारियों का शोषण कर उनसे साहबों के घरों के काम करवाने के अकसर मामले सामने आते हैं। कनिष्ठ कर्मी भी अपनी नौकरी बचाने के चक्कर में उनके घरों में काम करने को मजबूर रहते हैं।

ऐसा ही मामला जिला सिरमौर में जल शक्ति विभाग में सामने आया है। यहां वायरल वीडियो में विभाग के एक अधिकारी के खेत में गेहूं काटते विभाग के चार कर्मी नजर आ रहे हैं। इसके बाद कर्मियों ने भी अधिकारी पर आरोप लगाए हैं।

जल शक्ति विभाग के कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके साहब घर के काम करवाते हैं। वह उन्हें घर के कामों के लिए बोलते हैं। यह भी आरोप लगाया कि कभी खेत से घास कटवाते हैं तो कभी गोबर उठवाते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक अधिकारी ने उनसे अपने खेत से गेहूं की फसल भी कटवाई है।

आरोप लगाया कि काम न करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। एक अन्य कर्मचारी ने आरोप लगाया कि 8-8 घंटे या इससे अधिक काम करवाया जा  रहा है। काम के लिए 20 से 25 किलोमीटर दूरी पर बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि वेतन भी कई कई महीनों तक नहीं मिलता। ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

संबंधित अधिकारी के बोल

उधर, इस मामले में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को कई बार कॉल की पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उधर, संबंधित अधिकारी ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैंने किसी से भी घर का काम नहीं करवाया है और न ही गेहूं की फसल कटवाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...