जल शक्ति उपमंडल कोटला लोगों तक पानी पहुंचाने में असमर्थ वेही पठियार गांव में पानी के लिए हाहाकार

--Advertisement--

Image

भलाड, शिबू ठाकुर

जल शक्ति विभाग उपमंडल कोटला पीने के पानी को लोगों तक पानी न पहुंचाने के कारण आजकल सुर्खियों में है । इसके अंतर्गत गांव वेही पठियार (हरिजन बस्ती ) के बाशिंदे भी लगभग 10 दिनो से लगातार पीने के पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। इस गंभीर समस्या से तंग होकर लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि एक तो पानी की समस्या ऊपर से विभागीय कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते है । लगभग 10 से 15 दिनों बाद जब भी पानी आता है एक ही बाल्टी नसीब होती है । उसे पीने में प्रयोग करें या बर्तन धोने में कभी-कभी तो पानी का प्रेशर इतना कम होता है कि एक बाल्टी पानी नसीब नहीं होता ।

हर कोई ग्रामीण आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली को कोसता हुआ नजर आ रहा है ।ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के कर्मचारियों से पानी की समस्या के बारे में बात करना चाहे तो पहले फोन नहीं उठाते और गलती से फोन उठा भी लेंगे तो बतमीजी से पेश आते हैं । ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि तुरंत स्थिति का जायजा लेते हुए समस्या हल की जाए ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग को कहा कि यदि अब पानी को तीसरे दिन न छोड़ा गया तो इसके खिलाफ विभाग के दफ्तर के बाहर मटके फोड़े जाएंगे ।

वैसाखी राम ,केसर सिंह, हरबंस,अशोक,रुमेल ,प्रेम चंद ,इछया देवी ,दर्शना,पुष्पा,सुमना ,निर्मला आदि ने विभाग से मांग की है कि जल्द इस समस्या का हल किया जाए ।

जब इस वारे में जल शक्ति विभाग कोटला के एसडीओ अमित सूद से बात हुई तो उन्होंने कहा कि बुधबार को वह खुद मौका पर जाएंगे और स्थिति का जायजा लेंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...