चौहार घाटी में भालू ने गडरिया को किया लहूलुहान

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी होने के बाद खाने की तलाश में जंगली जानवर मैदानी इलाकों की ओर रुख कर देते हैं। खाने की तलाश में कई बार यह जंगली जानवर मनुष्यों पर भी झपट जाते हैं।

पधर उपमंडल के चौहारघाटी में भालू ने एक गडरिये पर उस समय हमला कर दिया जब वह बकरियां चराने जंगल गया था। घटना ग्राम पंचायत मढ़ के धरयांन गांव की है।

बताया जा रहा है कि रामपुजारी पुत्र सूरत राम रोजाना की तरह सोमवार को करीब सवा दो बजे गांव के साथ लगते जोत में बकरियां चरा रहा था। इस दौरान राम पुजारी पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में राम पुजारी लहूलुहान हो गया और उसके सिर और बाजू में चोटें आई हैं।

घटना की पुष्टि ग्राम पंचायत प्रधान जोगिंदर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर में भर्ती करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...