कांग्रेस की जीत को लेकर लंज में जश्न, तो मनेई में भजन कीर्तन

--Advertisement--

Image

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता 

शाहपुर विधानसभा के लंज में प्रदेश स्तर पर कांग्रेस की जीत को लेकर जश्न मनाया जा रहा है।

साथ ही शाहपुर के विधायक केवल पठानिया की एक तरफ जीत व सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री व मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री मंत्री बनने पर लंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जश्न मनाया साथ ही मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

वहीं चंगर क्षेत्र के मनेई में तल माता मंदिर में भी महिलाओं ने केवल सिंह पठानिया की जीत के उपलक्ष्य पर भजन कीर्तन कर खुशी का इजहार किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि 15 सालों का वनवास खत्म हुआ है। अब चंगर क्षेत्र का विकास निश्चित है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर चंगर कांग्रेस कमेटी प्रधान सुमन मेहरा,लंज खास प्रधान आशा देवी, अपर लंज प्रधान रेखा देवी, जनम सिंह गुलेरिया, रणजीत सिंह वग्गा, डडोली उप प्रधान शिवचरण सिंह, लंज खास उप प्रधान हंसराज, पूर्व प्रधान लंज खास जोगिंद्र सिंह, फौजा सिंह, केके कौंडल, केके डोगरा, युवा क्लव अपर लंज प्रधान गुगलू धीमान, मेहर सिंह, सुनील जंडोरिया सहित बहुत से काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...