चुवाड़ी में कांगड़ा के युवक की हत्या मामला: पांचों आरोपी गिरफ्तार, 4 को मिला पुलिस रिमांड

--Advertisement--

चम्बा – अनिल संबियाल

चम्बा जिले के भटियात क्षेत्र के चुवाड़ी में युवक की हत्या मामले में नामजद पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि 4 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 28 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में संलिप्त नाबालिग आरोपी को पीएमजेजेबी में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव काे मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

ये था मामला

बता दें कि निखिल ठाकुर (24) पुत्र चरण सिंह निवासी गांव मैहला, डाकघर डनी, तहसील नूरपुर व जिला कांगड़ा रविवार को चुवाड़ी छिंज मेले में गया था। रात को मेले से वह अपनी कार में घर वापस लौट रहा था। इस दौरान लाहड़ू-चुवाड़ी संपर्क मार्ग तरुण वर्षाशालिका के पास ओवरटेकिंग को लेकर उसकी स्थानीय युवकों के साथ कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि स्थानीय युवकों ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...