सेवानिवृत्त कर्मचारी को फर्जी मीटर लगाने पड़ गए महंगे, विभाग ने ठोका 13.40 लाख का जुर्माना

--Advertisement--

बिजली बोर्ड का ही सेवानिवृत्त कर्मचारी कर रहा था ऐसा काम, विभाग ने ठोका 13.40 लाख का जुर्माना

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल में विद्युत बोर्ड की टीम ने बिजली चोरी के मामले में एक व्यक्ति पर 13.40 लाख रुपए का जुर्माना किया है।

जानकारी के अनुसार बद्रीपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनोंं से ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहा था। इसके बाद बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अंकुर शर्मा के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता अमन यादव, अमित कुमार व गौरव तथा एएलएम राजेंद्र सिंह व गुलशन ने छापेमारी के दौरान बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारी के मकान में निरीक्षण किया तो पाया कि घरेलू मीटर का स्वीकृत लोड 2.24 किलोवाट था जबकि कनैक्टिड लोड 27.52 किलोवाट मिला।

इस पर बिजली बोर्ड ने 355148.50 रुपए जुर्माना किया है। इसी उपभोक्ता के खिलाफ दूसरे मीटर के मामले में बोर्ड की टीम ने पाया कि मीटर बोर्ड से इश्यू ही नहीं किया गया है।

फर्जी मीटर लगाने पर कार्रवाई करते हुए 985475.85 रुपए जुर्माना किया गया है। कुल जुर्माना 13.40 लाख रुपए का किया गया। बिजली चोरी के आरोप में पुलिस थाना पांवटा साहिब में भी शिकायत दे दी गई है।

सहायक अभियंता सब डिवीजन (एक) अंकुर शर्मा के बोल

विद्युत बोर्ड पांवटा साहिब के सहायक अभियंता सब डिवीजन (एक) अंकुर शर्मा ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी अदिति सिंह ने कहा कि बिजली बोर्ड से लिखित शिकायत मिली है जिसकी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...