चुनाव से एक दिन पहले भाजपा ने कुल्‍लू की महिला नेता को किया पार्टी से निष्‍कासित

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से एक दिन पहले कुल्‍लू के आनी से महिला नेता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्‍कासित कर दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्‍य अनु ठाकुर पर यह कार्रवाई की गई है।

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्‍यप ने इस संबंध में एक्‍शन लिया है। उन पर पार्टी विरोधी काम करने का आरोप है। भाजपा ने 15 से ज्‍यादा नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्‍ता दिखाया है।

इस कारण हुई कार्रवाई

भाजपा ने पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अनु ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ऐसे में आनी विधानसभा क्षेत्र में इसकों लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है।

अनु ठाकुर विधायक किशोरी लाल सागर के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रही थीं। आनी से भाजपा ने लोकेंद्र कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में अनु ठाकुर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कार्य कर रही थीं।

अनु तीन बार कार्यसमिति सदस्‍य रहीं

अनु ठाकुर तीन बार प्रदेश कार्य समिति की सदस्य रह चुकी हैं। इससे पूर्व पंचायत समिति आनी के अध्यक्ष पद पर भी रह चुकी हैं। वर्तमान में पंचायत प्रधान के पद पर हैं। भाजपा में अनु ठाकुर की अच्छी पहचान है। अनु ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की करीबी मानी जाती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...