कुल्लू के तराला में अग्निकांड, दो मकान राख व एक गाय जिंदा जली

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

कुल्लू जिला के आनी खंड की बुछैर पंचायत के निचला तराला गांव में शुक्रवार को दो मकानों में आग लग गई। अग्निकांड में एक गाय जिंदा जल गई, जबकि 8-8 कमरों के दो मकान भी राख हो गए।

अग्निकांड की सूचना मिलने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मिल-जुलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सब व्यर्थ गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सड़क न होने से बचाव कार्य में दिक्कत

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे निचला तराला गांव के नरोत्तम के घर से आग लगनी शुरू हुई और देखते ही देखते नरोत्तम का दो मंजिला और 8 कमरों का मकान जल गया। आग ने साथ सटे पेगी राम के 8 कमरों के दो मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

गांव तक सड़क न होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें पेश आईं। लोगों ने अपने बगीचों में स्प्रे करने वाले पंप और बाल्टियों से ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान चंद्रा ठाकुर मौके की ओर रवाना हो गई हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग, पुलिस और फायर स्टेशन आनी को दे दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...