चम्बा: सलूणी गांव के संतोष कुमार की कुमारसैन में दर्दनाक हादसे में मौत 

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के कुमारसैन में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक जेसीबी गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा कियारा गांव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ।

इस दुर्घटना में जेसीबी चालक संतोष उर्फ सुनील (27) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक चंबा जिले की सलूणी तहसील के बंजोड़ी गांव का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा 11 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे हुआ। स्थानीय निवासी देविंदर सिंह के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी सबसे पहले ढोमली गांव के निवासी प्रीतम सिंह ने दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और चालक को खाई से निकालकर ठियोग अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में रक्षाबंधन पर सरकारी छुट्टी, CM सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

रक्षाबंधन के मौके पर हिमाचल प्रदेश में सरकारी छुट्टी...

चरस के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक...