इटली में गूंजा नाहन का नाम, रामाधौण के हेमचंद ने स्पेशल ओलंपिक में जीता रजत पदक

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स शीतकालीन खेलों में भारत का परचम लहराते हुए नाहन के रामाधौण के हेमचंद ने इतिहास रच दिया।

आस्था स्पेशल स्कूल के इस होनहार छात्र ने एफ-14 स्नोबोर्ड स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया और देश का नाम रोशन किया।

पंचायत उपप्रधान यशपाल शर्मा के बोल 

हेमचंद की इस उपलब्धि पर रामाधौण पंचायत के उपप्रधान यशपाल शर्मा ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “यह केवल हमारी पंचायत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।” उन्होंने हेमचंद के माता-पिता को भी इस सफलता पर बधाई दी है।

आस्था स्पेशल स्कूल प्रिंसिपल रुचि कोटिया के बोल 

उधर, आस्था स्पेशल स्कूल की प्रिंसिपल रुचि कोटिया ने हेमचंद की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा, “हेमचंद की मेहनत और जज़्बे ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। उनकी यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है।

हेमचंद की इस उपलब्धि से पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है। उनके स्कूल, परिवार और क्षेत्र के लोग इस ऐतिहासिक सफलता पर हेमचंद को बधाइयां दे रहे हैं।

यह जीत न केवल हेमचंद के लिए बल्कि भारत के लिए भी एक गौरवशाली क्षण है, जो यह दर्शाती है कि दिव्यांग प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेर सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...