चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से 15 लोगों की मौत

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां बुधवार सुबह नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट आने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि पुलिसकर्मी सहित कई लोग झुलस गए हैं।

मृतकों में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और होम गार्ड के तीन जवान भी शामिल हैं। करंट से झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार नमामि गंगे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के चौकीदार की भी मंगलवार देर रात करंट लगने से मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए।

जब वे यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। इससे पीपलकोटी पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी झुलस गए हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या में बढ़ने की आशंका है।

अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना के बोल

चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि मंगलवार रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया।

जिसके बाद यहां बाजार में चल रहे नमामी गंगे परियोजना के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।

पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह के बोल

पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उनके चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

साथ ही, अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने चमोली के डीएम से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घायलों को देहरादून लाया जा रहा है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...