चंबा की बेटी पायल की उड़ान, एयर एशिया में बनी एयर होस्टेस

--Advertisement--

Image

चंबा, 10 जनवरी – भूषण गूरूंग 

जिला की बेटी पायल शर्मा ने लंबी उड़ान भरी है। गरनोटा की पायल शर्मा ने एयर एशिया में एयर होस्टेस  बनकर का केवल क्षेत्र का नाम बल्कि जिला का नाम रोशन किया है।

08 जनवरी को पायल शर्मा ने एयर एशिया में बतौर एयर होस्टेस पहली उड़ान भरी। सैनिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से संबंध रखने वाली पायल की इस सफलता के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पायल की प्रारंभिक शिक्षा गरनोटा से हुई है।

पायल ने धर्मशाला से जमा दो की शिक्षा ग्रहण की। पायल ने एयर होस्टेस का प्रशिक्षण चंडीगढ़ से लिया। इसके बाद एयर एशिया में बतौर एयर होस्टेस चयन हो गया। पायल ने 26 सितंबर से 27 दिसंबर तक प्रशिक्षण लिया

पायल के दादा दिवंगत सोमदत्त शर्मा असम राइफल्स से सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। पायल के पिता महिंद्र शर्मा भी असम राइफल में कार्यरत हैं, जबकि माता सुनंदा शर्मा गृहिणी हैं।

भाई साहिल दुबई में नौकरी करता है। पायल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय दादा-दादी, गुरुजनों और अभिभावकों को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...