अर्की, कसौली, कण्डाघाट व नालागढ़ के स्थानीय अवकाश घोषित

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने वर्ष 2023 के लिए सोलन जिला के अर्की, कसौली, कण्डाघाट तथा नालागढ़ उपमण्डल के स्थानीय अवकाश के सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं।

नालागढ़ उपमण्डल में मेला पीर स्थान के अवसर पर 13 जनवरी, 2023 को तथा मेला शीतला माता, नालागढ़ के अवसर पर 30 मई, 2023 को स्थानीय अवकाश रहेगा।

अर्की उपमंडल में बनिया देवी मेले के अवसर पर 15 मई, 2023 को तथा सायर मेला के उपलक्ष्य पर 18 सितम्बर, 2023 को स्थानीय अवकाश रहेगा।

उपायुक्त ने कहा कि कसौली उपमंडल में माता मनसा देवी मेला धर्मपुर के अवसर पर 31 मार्च, 2023 तथा माता चण्डी मेला के अवसर पर 30 मई, 2023 को स्थानीय अवकाश रहेगा।

आदेशो के अनुसार कण्डाघाट उपमण्डल में मेला सिद्ध बाबा, चायल के अवसर पर 13 जून, 2023 को तथा मेला गुगामाड़ी, कण्डाघाट के अवसर पर 08 सितम्बर, 2023 को स्थानीय अवकाश रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...