चंद्रताल में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म: सुरक्षित स्थानों की ओर निकले पर्यटक, 57 गाडिय़ां हुईं रवाना

--Advertisement--

कुल्लू/केलांग – अजय सूर्या

चंद्रताल में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। कुल 255 पर्यटकों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पहुंचा दिया गया है। आज 165 सैलानियों को चंद्रताल से निकाला गया है। कुल 57 वाहन चंद्रताल से रवाना किए गए हैं। एसपी लाहुल-स्पीति भी चंद्रताल से काजा के लिए रवाना हो गए हैं।

 

सरकार ने गुरुवार को चंद्रताल झील बचाव शिविर स्थल पर बर्फ हटाने के लिए मशीन भेजी गई थी, जिसकी मदद से वहां फंसे हुई पर्यटकों को निकालने में मदद मिली है। जनजातीय विकास और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

मंत्री जगत सिंह नेगी और सीपीएस संजय अवस्थी सहित बर्फ हटाने वाली मशीनरी और कर्मचारियों के साथ बचाव अभियान के 40 से अधिक सदस्य गुरुवार सुबह चंद्रताल पहुंचे थे, जिनकी मदद से सभी पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...