किन्नौर के सांगला में फंसे 95 पर्यटकों को किया रेस्क्यू, सेना और आईटीबीपी कर रही सहयोग

--Advertisement--

उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि 95 पर्यटकों को पांच उड़ानों में सांगला से चोलिंग (किन्नौर) पहुंचाया गया है।

किन्नौर – एस पी क्यूलो मथास

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में फंसे विदेशियों सहित कुल 95 पर्यटकों को पांच उड़ानों में सांगला से चोलिंग (किन्नौर) पहुंचाया गया है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि छठी उड़ान तैयार है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। सेना और आईटीबीपी की टीम बचाव अभियान में सहयोग कर रही है।

उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि बीते दिन भी जिला किन्नौर के भावावैली के कारा क्षेत्र में करीब 28 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और होमगार्ड के बचाव दलों को शीघ्र मौके पर भेजा गया। कारा में 28 व्यक्ति मवेशियों के साथ फंसे हुए थे। इनमें से 8 व्यक्ति ज्यूरी प्रजनन केंद्र, 4 कक्षस्थल फॉर्म, 3 नाथपा के निवासी और 10 भावा घाटी के निवासी थे। इन्हें प्रशासन की मदद से सुरक्षित मूलिंग गांव पहुंचाया गया है।
वहीं तीन व्यक्ति कारा में मवेशियों की देखरेख के लिए रुके हैं। उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है। इसके अतिरिक्त इंडिया हाइक्स की टीम के 18 पर्वतारोहियों को भी काफनू बेस में सुरक्षित पहुंचाया गया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...