घर से कमाने गुजरात गया गंगथ का युवक 24 मार्च से लापता, बहन ने भाई की तलाश की लगाई गुहार

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर

कांगड़ा जिला के गंगथ क्षेत्र के धमलाहड़ गांव की एक बेटी ने अपने इकलौते भाई की तलाश के लिए आम जनता और प्रशासन से भावुक अपील की है। भाई रोहित सिंह, जो गुजरात के दहेज क्षेत्र में एक नमक की फैक्ट्री में जेसीबी ऑप्रेटर के रूप में कार्यरत है, 24 मार्च 2025 से लापता है। परिवार का उससे तब से अब तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

बहन ने सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से अपनी पीड़ा सांझा की है, जिसमें उसने बताया कि उसका भाई पिछले कुछ वर्षों से गुजरात के दहेज औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी कर रहा था और रोजाना फोन पर परिवार से बातचीत करता था। लेकिन 24 मार्च के बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है और किसी भी माध्यम से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

परिवार ने स्थानीय स्तर पर कई लोगों से संपर्क किया, लेकिन अब तक रोहित की कोई खबर नहीं मिल पाई है। युवती ने कहा कि रोहित सिंह घर का इकलौता बेटा है। हम बहुत परेशान हैं, न दिन को चैन है, न रात को नींद। हमें नहीं पता वह कहां है, किस हाल में है।

युवती ने आग्रह किया है कि यदि किसी को उसके भाई के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 8894176288 या 8091407781 पर संपर्क करें। परिवार को अब प्रशासन और समाज से मदद की उम्मीद है ताकि उनका बेटा सकुशल घर लौट सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...