गजब: चुनाव हारी पत्नी तो नाराज पति ने शराब के नशे में रातभर बंद रखा गांव का रास्ता; लोग हुए परेशान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नतीजे आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों से हार-जीत के कई दिलचस्प और हैरान करने वाले मामले सामने आ रहे हैं।

एक ऐसा ही अनोखा वाकया मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में प्रकाश में आया है। यहां नवगठित टिक्करकलां पंचायत में पत्नी के चुनाव हारने से बौखलाए एक व्यक्ति ने देर रात गांव का मुख्य रास्ता ही बंद कर दिया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिक्करकलां पंचायत के अंतर्गत टिक्कर से नौण गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर यह हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति की पत्नी पहले वार्ड सदस्य रह चुकी थी और इस बार उसने बीडीसी (पंचायत समिति) सदस्य के लिए चुनाव लड़ा था।

हालांकि, वह चुनाव हार गई। वहीं, पत्नी की हार से आहत पति ने सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत होकर टिक्कर-नौण मार्ग पर भारी लकड़ियां और तख्ते रख दिए। वह रास्ते से गुजरने वाले ग्रामीणों को रोकने लगा और अपनी नाराजगी जताने लगा।

वहीं, रास्ता ब्लॉक होने के राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, सुबह उक्त व्यक्ति ने अपने आप ही रास्ता खोल दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान सुरेश शर्मा को दी।

टिक्करकलां पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि उक्त व्यक्ति पहले भी शराब के नशे में इस तरह की हरकतें कर चुका है। उन्होंने कहा, “फिलहाल व्यक्ति को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है और उसने अपनी गलती स्वीकार कर रास्ता खोल दिया है।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...