कांगड़ा में 45 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, इस हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिला मुख्यालय धर्मशाला के दाड़ी का है। मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय पलोमा कार्की (निवासी दाड़ी) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पलोमा का अपने ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह अपने पति से अलग पिता के घर (मायके) में रह रही थी। वहीं, आज यानी मंगलवार सुबह महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

पुलिस को मृतका के कमरे से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें उसने अपनी इस मानसिक स्थिति और आत्मघाती कदम के लिए अपने पति और सास की प्रताड़नाओं को जिम्मेदार ठहराया है।

इधर, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

थाना प्रभारी नारायण सिंह के बोल 

थाना प्रभारी नारायण सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए  महिला के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की तफ्तीश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...