क्या आप जानते है, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कोरोना काल में ली थी 1₹ सैलरी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर,13 दिसंबर – अनिल कपलेश

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के व्यक्तित्व का हर कोई कायल रहा है। बात 2020 की है। कोरोना महामारी अपने चरम पर थी। देश के साथ-साथ प्रदेश भी इस महामारी से जूझ रहा था।  उस समय लोगों की नौकरियां जा रही थी, वही हर व्यक्ति आर्थिक तौर पर कमजोर हो गया था। इस समय पर सुखविंदर सिंह सुक्खू आगे आए थे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  एक रुपया वेतन लेने की बात कही थी। इस सिलसिले में उन्होंने तत्कालीन प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र भी सौंपा था। जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश के साथ ही देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है।

जनप्रतिनिधि होने के नाते जरूरतमंद व गरीब लोगों की सहायता उनका दायित्व है, ऐसे में उन्होंने निर्णय लिया था कि उनका मूल वेतन जनता की मदद के लिए उपयोग किया जाए। इसके तहत जब तक कोरोना महामारी रहेगी तब तक वह सिर्फ एक रुपया वेतन लेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...