कांगड़ा ग्रीष्मोत्सव की तैयारियां शुरू, स्टाल की आवंटन प्रक्रिया आरंभ,पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा स्टॉल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

धर्मशाला के पुलिस मैदान में कांगड़ा वैली ग्रीष्मोत्सव की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। शुक्रवार से स्टाल के आवंटन प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।

यह जानकारी देते हुए एडीएम रौहित राठौर ने बताया कि पुलिस मैदान में करीब 224 स्टाल स्थापित किए जाएंगे इस के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर स्टाल का आवंटन किया जाएगा।

एडीएम रोहित राठौर ने बताया कि यह स्टाल दो जून से लेकर नौ जून तक लगाए जाएंगे इसके अतिरिक्त फूड कार्नर अलग से स्थापित किए जाएंगे जिस के लिए भी आवंटन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।

एडीएम रोहित राठौर ने कहा कि स्टाल लगाने के इच्छुक व्यक्ति जिला प्रशासन या तहसीलदार धर्मशाला से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्नर के स्टाल की कीमत 12 हजार जबकि बीच के स्टाल की कीमत दस हजार निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि झूले इत्यादि का आवंटन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से कर दिया गया है। एडीएम रोहित राठौर ने कहा कि कांगड़ा ग्रीष्मोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

जिसके चलते ही बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले इत्यादि स्थापित किए जाएंगे, लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं इसके साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...