ऊना के वनरक्षक राजेश कुमार बलिदानी घोषित, धर्मशाला युद्ध स्मारक की तर्ज पर दो करोड़ से बनेगा स्मारक

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल की सैली बीट में जंगल की आग बुझाने के दौरान झुलसने से जान गंवाने वाले वन रक्षक राजेश कुमार को सरकार ने बलिदानी घोषित कर दिया है।

प्रदेश सरकार ने वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में बड़ा फैसला लिया। अब धर्मशाला युद्ध स्मारक की तर्ज पर स्मारक बनेगा। इस स्मारक के निर्माण में दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें वनों की आग बुझाते प्राण न्योछावर करने वालों की गाथा अंकित की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में पहली बार वन विभाग बलिदानी का दर्जा देगा। इसमें वन मंत्री राकेश पठानिया ने बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने सरकार तक मामले की जोरदार तरीके से पैरवी की।

सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि राजेश के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता व बेटे को एक महीने के भीतर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

वन मंत्री, राकेश पठानिया के बोल

वनरक्षक राजेश ने वन संपदा को आग से बचाने के लिए प्राण की बाजी लगा दी। सरकार ने अब उन्हें बलिदानी घोषित कर दिया है। अब स्मारक भी बनेगा। इस पर दो करोड़ की लागत आएगी। पीडि़त परिवार को सरकार चार लाख रुपये की मदद करेगी। बेटे को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

अश्वनी ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बोल

सरकार ने सराहनीय फैसला लिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया समेत पूरा मंत्रिमंडल बधाई का पात्र है। बलिदानी का दर्जा देना सम्मान की बात है। वनरक्षक के योगदान को पूरा प्रदेश याद रखेगा।

बलविंद्र शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन, वन विभाग के बोल

सरकार के इस कदम के लिए मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के उनके सहयोगियों का आभार है। यह फैसला पूरे प्रदेश के लिए नजीर साबित होगा।

डा. कुलदीप तंवर, पूर्व आइएफएस अधिकारी के बोल

किसी वनरक्षक को आग बुझाते हुए जान फिर न गंवानी पड़े, इसके लिए भी उचित कदम उठाए जाएं। बलिदानी घोषित करने का फैसला अत्यंत सराहनीय है। अब ऐसी नीति बनाएं जिससे वन संपदा को बचाने के लिए समुदाय की भागीदारी बढ़ सके। राजेश के परिवार को मुआवजे के साथ सरकारी नौकरी जल्द मिले।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...