कांग्रेस देख रही मुंगेरीलाल के सपने, भाजपा के पक्ष में होगा परिणाम : राजीव भारद्वाज

--Advertisement--

Image

शिमला, 06 दिसंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर बीते दिन एग्जिट पोल को लेकर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी शुरू हो गई है। दोनों ही दल अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस के एग्जिट पोल पर सवाल उठाने पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चैनलों के सभी सर्वे भाजपा के पक्ष में है।

भाजपा पहले से ही मिशन रिपीट को लेकर आश्वस्त थी। कार्यकर्ताओं ने एक होकर काम किया है, और प्रदेश में इस बार विवाद बदलने जा रहा है। भाजपा नेता राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में रिवाज बदल रहा है। यह स्थिति प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों द्वारा किए गए सर्वे में साफ हो गया है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है और 2 दिन बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से फिर भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एग्जिट पोल पर सवाल खड़े कर रही है, जबकि यह प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा धरातल पर जाकर करवाए गए सर्वे के आधार पर ही जारी किए गए है।

कांग्रेस एग्जिट पोल पर टिप्पणी करने के अलावा कुछ नहीं कर सकती है। उन्हें पता है कि प्रदेश में फिर से भाजपा सत्ता पर काबिज होने वाली है। 8 दिसंबर को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...