एग्जिट पोल से खुश होना चाहते है भाजपा, 8 दिसम्बर को बनेगी कांग्रेस सरकार : नरेश चौहान

--Advertisement--

Image

शिमला, 06 दिसंबर

हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को होनी है। विधानसभा चुनाव को लेकर बीते दिन एग्जिट पोल जारी किए गए है, जिसमें ज्यादातर भाजपा की सरकार बनने का सर्वे सामने आया है, लेकिन कांग्रेस जीत दर्ज करने का दावा कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि जो सर्वे आए है, चन्द लोगो से बात कर ये सर्वे किया गया है। 55 लाख की जनता में से 20 हजार सैंपल लेकर ये सर्वे किए गए है। इस आधार पर अभी राय बनना सही नहीं है।

सर्वे पहले भी गलत हो चुके है। विधानसभा चुनावों में प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ रोष देखने को मिला है। भाजपा ने  राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा है।

कर्मचारियों को ओपीएस देने का कांग्रेस ने वादा किया है। इसके अलावा रोजगार देने की बात की है। जनता का समर्थन भी कांग्रेस को मिला है।

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से भाजपा खुश होना चाहती है, तो एक दिन खुश हो ले। एग्जिट पोल पूरी तरह से सही नहीं होते है, यह गलत भी साबित होते है।

कांग्रेस का जो अपना सर्वे है, उसमें प्रदेश पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। 42 सीटें कांग्रेस जीत रही है, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया गया है।

आठ दिसंबर को परिणाम सामने आएंगे और प्रदेश में कांग्रेस बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस इसको लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...