कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के चुनावों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के रिहर्सल कार्यक्रम में आरो एवं एसडीएम कांगड़ा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर 2022 को होने जा रहे हैं। चुनावों को व्यवस्थित तरीके से करवाने के लिए आज विधानसभा क्षेत्र कांगडा के अंतर्गत पॉलिटेक्निक कांगडा में 16 – कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के चुनावों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए रिहर्सल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज के इस रिहर्सल कार्यक्रम में आरो एवं एसडीएम कांगड़ा ने चुनावों के लिए कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ प्रत्येक विषय पर बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने वोटिंग मशीन को जोड़ने से लेकर वोट डालने के लिए आने वाले मतदाताओ के लिए क्या सुविधाए होगी, उनकी कितनी लाइन लगाई जाएगी, पोलिंग एजेंट जैसे हर विषय में जानकारी दी। उन्होंने पीआरओ, एपीआरओ, पोलिंग ऑफिसर और सेक्टर ऑफिसर प्रत्येक के कार्य बारे उनको बताया।

इससे पूर्व आज के इस रिहर्सल कार्यक्रम को आरो एवं एसडीएम कांगड़ा के मार्गदर्शन में आईटी नोडल ऑफिसर वरुण गुप्ता द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने इस रिहर्सल कार्यक्रम में चुनाव के दौरान होने वाले प्रत्येक स्टेप को डेमोंसट्रेशन करके दिखाया।

आज के इस रिहर्सल कार्यक्रम में आरो एवं एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर सहित तहसीलदार कांगड़ा प्रवीण कुमार, आईटी नोडल ऑफिसर वरुण गुप्ता, इलेक्शन नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, पीआरओ, एपीआरओ, पोलिंग ऑफिसर, सेक्टर ऑफिसर मौके पर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...