--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

----Advertisement----

कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र व कांगड़ा विधानसभा के इंचार्ज पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी ने माता ब्रजेश्वरी देवी कांगड़े बाली मां के दरबार में शीश नवाजा। कांगड़ा के इंचार्ज हरभजन सिंह भज्जी ने कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को एक जुटता का पाठ पढ़ाया।

उन्होंने कहा की अपनी जो भी बातें हैं वह बाद में करना पहले लोकसभा क्षेत्र के सशक्त उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को भारी मतों से विजय करवाये।

समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो ने प्रभारी इंचार्ज को आश्वासन दिया कि हम दिन रात मेहनत करके लोकसभा की सीट और विधानसभा धर्मशाला की सीट को निकालने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे ताकि प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथों को मजबूत किया जा सके। जिसके लिए सभी कार्यकर्ता प्रयासरत हैं।

ये रहे उपस्थित

आज उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर पंडित अशोक हिमाचली, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश राजा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुजारी उमाकांत, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव, मनोनीत पार्षद संजीव गुप्ता उपस्थित रहे।

--Advertisement--