कठलग के जंगल में ड्रोन मिलने से मचा हड़कंप, 1 किलो नमक की थैली बरामद

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

नगर निगम मंडी के साथ लगते कठलग क्षेत्र के जंगल में एक ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ड्रोन को कब्जे में ले लिया है।

तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में ड्रोन पर लदे बाक्स को खोलने पर इसके अंदर टाटा की एक किलो नमक की थैली बरामद हुई है। रिहायशी क्षेत्र के साथ सटे जंगल में इस तरह सामान से लदे ड्रोन के मिलने से लोग डरे हुए हैं।

स्थानीय दो युवक रोहन व दुनी चंद पशुओं को चारा लाने के लिए कठलग क्षेत्र के जंगल की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब वे सुनसान स्थान पर पहुंचे तब उनकी नजर रंग-बिरंगी लाइट से चमक रहे ड्रोन पर पड़ी।

युवकों ने मोबाइल फोन से ड्रोन की तस्वीर खींच कर स्वजन को भेज दी। इसके बाद रोहन के पिता सतीश कुमार ने सदर पुलिस थाना में इसकी सूचना दी।

ड्रोन से जुड़े बाक्स को खोलने पर निकली नमक की थैली

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन को कब्जे में लिया और उसके साथ जुड़े बाक्स को खोलने पर उसके अंदर नमक की थैली बरामद हुई है।

यह ड्रोन किसी प्रशिक्षु के प्रोजेक्ट का हिस्सा है या फिर नशे का कारोबार करने वाले तस्करों ने इसे ट्रायल के तौर पर उड़ाया है, पुलिस सभी पहलुओं को केंद्र में रख कर जांच कर रही है।

सागर चंद्र, एएसपी मंडी के बोल 

कठलग के जंगल में बरामद ड्रोन की प्रारंभिक जांच में यह किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा लग रहा है। ड्रोन से जुड़े बाक्स में नमक की एक किलो की थैली बरामद हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...