एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के अप्पर गर्ल्स हॉस्टल एवं लोअर गर्ल्स हॉस्टल में शांति हवन का आयोजन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के अप्पर गर्ल्स हॉस्टल एवं लोअर गर्ल्स हॉस्टल में रविवार को नया सत्र प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में शांति हवन का आयोजन किया गया ।

इस शांति हवन में मुख्य यजमान के रूप में बिंदु पटियाल उपस्थित रहीं और उन्होंने छात्रावास में रह रही सभी छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थी के लिए छात्रावास का जीवन बहुत महत्वपूर्ण होता है और भविष्य में आने वाली परिस्थितियों का सामना करने में विद्यार्थी यहीं से सक्षम बनता है ।

इसके अतिरिक्त शांति हवन में गर्ल हॉस्टल की चीफ वार्डन प्रो मंजू पार्ती और न्यू बॉयज हॉस्टल के चीफ वार्डन डॉ नरेश शर्मा ने नवागंतुक छात्राओं का छात्रावास में स्वागत किया और कहा कि छात्रावास का जीवन एक- दूसरे के साथ मिलकर रहना सिखाता है ।

इस शांति हवन में महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग में डॉ आशीष मेहता, डॉ यांचन डोलमा , डॉ ऋतु, प्रो नंदिनी, प्रो नवनीत कौर तथा डॉ ऋचा बोहरा ने भी उपस्थित रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्राकृतिक इतिहास का जिंदा गवाह भारत में, 700 साल उम्र, वैज्ञानिक भी हैरान

हिमखबर डेस्क भारतीय वैज्ञानिकों ने बिहार के मुंगेर में शताब्दियों से...

फल-फूल-पत्ते-कांटे-तना-जड़ें सब फायदेमंद, लाहुल-स्पीति का छरमा घातक रोगों का दुश्मन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति...

सांप काटने पर अब नहीं जाएगी जान! 108 एंबुलैंस में मिलेगी एंटी-स्नेक वेनम सुविधा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अब सांप के काटने पर...