ऊना के निजी संस्थान में छात्र से रैगिंग, मारपीट का भी आरोप; आरोपी निष्कासित, एफआईआर दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पंडोगा स्थित केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में रैगिंग का मामला सामने आया है। संस्थान के हॉस्टल में रह रहे एक छात्र के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई है। संस्थान प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को निष्कासित कर दिया है। पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्र ने बताया कि गुरुवार रात हॉस्टल में उसी संस्थान में पढ़ रहे पालमपुर के अगोजर खास निवासी छात्र अमन ने मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित छात्र ने संस्थान निदेशक को ऑनलाइन शिकायत भेजी, जिसके आधार पर तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू की गई।

संस्थान निदेशक की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी गठित की गई। कमेटी ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी छात्र को दोषी मानते हुए संस्थान से निष्कासित कर दिया। वहीं संस्थान ने मामले की शिकायत पुलिस थाना हरोली में दी और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

संस्थान प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि रैगिंग जैसी घटनाओं के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है और भविष्य में इस तरह की किसी भी घटना को सख्ती से रोका जाएगा। उधर, इस घटना के सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस और प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ के बोल

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

ऐसे मामलों के खिलाफ संस्थान प्रबंधन सख्त : विवेक परिहार

केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के डायरेक्टर विवेक परिहार ने बताया कि वीरवार देर रात को एक छात्र के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विद्यार्थी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस बारे पुलिस को भी सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों के खिलाफ संस्थान प्रबंधन सख्त है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जल संकट से राहत की ओर शाहपुर, 1000 लोगों को मिलेगा फायदा

नगर पंचायत शाहपुर में लगे 40 हैंडपंप, 17 लाख...

हिमाचल में ‘जंगल राज’, बेटियों की सुरक्षा और नशाखोरी पर भाजयुमो का सरकार के खिलाफ आर-पार का ऐलान

बद्दी - रजनीश ठाकुर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) हिमाचल...

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की गोपनीयता पर हमला

हिमखबर डेस्क एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने प्रेस विज्ञप्ति...

आधा किलो चरस के साथ चनेड़ में पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने पकड़ा व्यक्ति

चम्बा - भूषण गुरुंग पुलिस की एसआईयू सैल की टीम...