उत्कृष्ट पाठशाला प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित

--Advertisement--

Image

रिवालसर – अजय सूर्या 

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में शिक्षा खण्ड रिवालसर की उत्कृष्ट पाठशाला प्रबंधन समितियों हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में उपमंडलाधिकारी (नागरिक ) बल्ह रितिका जिंदल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस सम्मान समारोह में शिक्षा खण्ड रिवालसर की खण्ड स्तर पर वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च, माध्यमिक प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशालाओं की उत्कृष्ट पाठशाला प्रबंधन समितियों को खण्ड परियोजना अधिकारी शिक्षा खण्ड रिवालसर दया राम ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया ।

शिक्षा खण्ड की 13 वरिष्ठ माध्यमिक, 5 उच्च, 9 माध्यमिक तथा 57 प्राथमिक पाठशालाओं में से 12 उत्कृष्ट पाठशाला प्रबंधन समितियों का पुरस्कार हेतु चयनित किया गया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेड (पटड़ीघाट) को प्रथम पुरस्कार, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर को द्वितीय पुरस्कार,राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंधाड़ा को तृतीय पुरस्कार, राजकीय उच्च पाठशालाओं में राजकीय उच्च पाठशाला सरकीधार को प्रथम पुरुस्कार, राजकीय उच्च पाठशाला लेदा को द्वितीय पुरुस्कार, राजकीय उच्च पाठशाला, रियूर को तृतीय पुरुस्कार ।

माध्यमिक पाठशालाओं में राजकीय माध्यमिक पाठशाला कलखर को प्रथम पुरुस्कार, राजकीय माध्यमिक पाठशाला रोपड़ी को द्वितीय पुरुस्कार राजकीय माध्यमिक पाठशाला धारगलु को तृतीय पुरुस्कार।

प्राथमिक पाठशालाओं में राजकीय केन्द्रिय प्राथमिक पाठशाला रिवालसर को प्रथम पुरुस्कार, राजकीय प्राथमिक पाठशाला लेदा को द्वितीय पुरुस्कार, राजकीय प्राथमिक पाठशाला छंगेहड़ को तृतीय पुरुस्कार दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...