ईद के त्योहार पर दिया भाईचारे का पैगाम

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

तेलका क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बच्चों व बडों में ईद को लेकर खासा उत्साह दिखा। तेलका क्षेत्र के शाहण गांव में स्थित ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा की। इसके बाद मौलवी बशीर मुहम्मद ने नमाज का खुतबा पढकर सुनाया।

उन्होने बताया कि रमज़ान माह के रोज़े रखने के बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। उन्होने बताया कि ईद नमाज से पहले रोज़ों का फितराना अदा करना जरूरी होता है। फितराना एक प्रकार की सहायता होती है जोकि आस पास के गरीब परिवार को दिया जाता है ताकि वो भी अपनी ईद मना सके।

यह फितराना घर के सभी सदस्यों का होता है। उन्होने बताया कि ईद का त्योहार सद्भाव व भाईचारे को संदेश देता है।
ईद नमाज के बाद लोग आपस में गले मिलकर एक दूसरे के घर में ईद मुबारक देते हैं।

ईद नमाज के मौके पर मुस्तफा मोहम्मद, गनी मुहम्मद, हमीद खान, नजीर मुहम्मद, सलीम खान, युसुफ मुहम्मद, शेर मुहम्मद, अमीर मुहम्मद, हाशम दीन, आशिक अली, मौसम दीन, तारिक हुसैन, शौकत अली, यासीन खान व नबी मुहम्मद सहित लगभग 150 लोगों ने नमाज अदा की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...