इंदौरा में अवैध खनन कर रही स्टोन क्रशर की पोकलेन मशीन व टिप्पर जब्त

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान

इंदौरा क्षेत्र में खनन माफिया द्वारा बेखौफ होकर अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस द्वारा भी खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए रोजाना जुर्माना किया जा रहा है, बावजूद इसके खनन माफिया रुक नहीं रहा है।

रविवार देर शाम फिर मंड इंदौरा ब्यास नदी के किनारे लगे एक स्टोन क्रशर की पोकलेन मशीन व टिप्पर को अवैध खनन करते हुए मौके पर काबू किया है।

थाना इंदौरा के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम व माइनिंग गार्ड सन्नी जसवाल को साथ लेकर मंड इंदौरा एरिया में गश्त पर थे।

इस दौरान सूचना मिली कि मंड इंदौरा में लगे जय हरि स्टोन क्रशर की पोकलेन मशीन व टिप्पर ब्यास नदी के किनारे अवैध खनन करने में जुटे हुए हैं। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम सहित ब्यास नदी के किनारे पहुंचे और मौके पर जय हरि स्टोन क्रशर की पोकलेन मशीन व टिप्पर को अवैध खनन करते हुए काबू किया।

क्रशर मालिक मौके पर जुर्माना नहीं भर सका, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पोकलेन मशीन व टिप्पर को जब्त किया है। उन्होंने बताया कि मामला आगामी कार्रवाई हेतु इंदौरा कोर्ट में भेजा जा रहा है।

बता दें कि जय हरि स्टोन क्रशर दिन-रात ब्यास नदी का सीना छलनी करने में जुटा हुआ है। इससे पहले भी इस पोकलेन मशीन को कई बार जब्त व कई बार जुर्माना भी किया गया है।

शनिवार को भी इंदौरा पुलिस द्वारा उक्त क्रशर के टिप्परों को अवैध रूप में खनन मैटीरियल भरकर ले जाते समय काबू कर मौके पर हजारों रुपए जुर्माना वसूल किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चिंतपूर्णी में पंजाब नंबर की कार के खाई में गिरते ही लगी आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; एक का जल गया शव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना के चिंतपूर्णी में...

हिमाचल में मिली प्रमोशन की सौगात, इतने कानूनगो बने नायब तहसीलदार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग में लंबे समय...

दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली में विभिन्न शिक्षण पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) मनाली, डफदुन हडिम्बा रोड,...

अद्वित बना पहचान का बादशाह: मिनट भर में 195 देशों के झंडे पहचानकर रचा इतिहास

हिमखबर डेस्क बिलासपुर जिले के रौड़ा सैक्टर निवासी अद्वित सुहील...