HPBOSE : आज एक साथ घोषित होगा 10वीं व 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा का परिणाम

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सोमवार को कक्षा 10वीं व 12वीं के टर्म-1 का परिणाम एक साथ घोषित कर सकता है। 12वीं का परीक्षा परिणाम तैयार है जबकि 10वीं का परीक्षा परिणाम भी लगभग तैयार हो चुका है, ऐसे में बोर्ड दोनों ही कक्षाओं के परिणाम को एक साथ सोमवार को घोषित करने की तैयारी कर रहा है।

डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने से बोर्ड को खासी राहत मिली है।

बोर्ड अध्यक्ष पद पर नियुक्ति न होने के कारण रिजल्ट संबंधी फाइल अटकी हुई थी लेकिन अब स्कूल शिक्षा बोर्ड को कार्यकारी अध्यक्ष मिलने से टर्म-1 परीक्षाओं का परिणाम सोमवार तक आने की संभावना प्रबल हो गई है।

शिक्षा बोर्ड ने सितम्बर-अक्तूबर माह में 10वीं व 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाओं का आयोजन किया था।  इस दौरान 2 लाख के करीब विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डाॅ. मधु चौधरी ने बताया कि सोमवार को 10वीं व 12वीं कक्षाओं की टर्म-1 परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तैयारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...