अस्पताल से निकलते ही युवक पर हमला, लात-घूंसों के बाद चले डंडे और कुर्सी

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पांवटा में एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो गुट के युवा आपस में भिड़ गए। युवा किस बात को लेकर आपस में उलझे हैं, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक युवा अस्पताल से बाहर निकल रहा था कि इसी दौरान अज्ञात युवाओं ने उस पर हमला कर दिया। युवा भी इन हमलावर को पहचान नहीं सका है। हालांकि कुछ देर बाद इस युवा को छुड़ाने के लिए उसके पक्ष में भी कुछ लोग उतर आए।

इसी बीच का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें साफ तौर से दिख रहा है कि दो गुट आमने-सामने हो गए है, जिसके बाद उनमें पहले लात घूंसे व फिर बाद में कुर्सी, डंडे लेकर भी एक दूसरे पर वार करते नजर आए।

हालांकि इस दौरान किसी को भी चोट नहीं आई है। कुछ समय उपरांत खुद ही दोनों गुट के युवा तितर-बितर हो गए। इस दौरान चारों और लोगों की भीड़ भी इकठा हो गई थी, जिसमें कइयों ने उनकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...