अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के बस ऑपरेटरों की उपमुख्यमंत्री से बैठक

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

पिछले दिनों जिला काँगड़ा के निजी बस ऑपरेटरों की बैठक हुई और ऑपरेटरों की मांगें उपमुख्यमंत्री के समक्ष पहुंची जिसके फलस्वरूप शुक्रवार को प्रदेश निजी बस चालक संघ की शुक्रवार को सचिवालय में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निजी बस चालकों की लंबे समय से लंबीत चली आ रही मांगो पर चर्चा हुई।

जिसमें पुरानी बसों के परमिट हस्तांतरण व HPO2 बसों के पंजीकरण सहित निजी बस ओपेटरों ने न्यूनतम किराया वृद्धि की मांग रखी। इन मांगों पर विस्तृत रूप से चर्चा के बाद सभी मांगो को उपमुख्यमंत्री ने मानने का आश्वासन दिया।

साथ ही न्यूनतम किराया वृद्धि की स्थिति को साफ किया कि इस तरह के फैसले कैबिनेट मंजूरी के बाद होते है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज निजी बस चालको के साथ बैठक हुई उनकी कुछ मांगे थी जिसपर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

उन्होंने कहा निजी बस चालकों के कुछ मुद्दे थे जिसमें उन्हें कुछ उलझन थी जिसे आज साफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि निजी बस चालकों में यह अवधारणा थी कि आठ वर्ष के बाद बस बिकेगी परमिट नही बिकेगा।

उन्होंने इस तरह की खबरों को सिरे से नकारते हुए कहा कि सरकार ने अभी तक इस तरह की पालिसी में कोई बदलाव नही किया है। बस के साथ परमिट भी हस्तांतरित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें HP 02 की बसों को प्रदेश में पंजीकरण में समस्या आ रही साथ ही टैक्स को लेकर भी समस्या आ रही थी। उन्होंने कहा कि टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव किया जाएगा जिससे यह बसें यहां पंजिकृत हो सकें।

उन्होंने कहा कि उनकी सभी समस्याओं का हल किया गया है साथ ही जो किराया बढ़ोतरी की बात है उसे बढाने कि उनके साथ कोई हामी नही भरी गयी है ।ऐसे फैसले मंत्रिमंडल में जाते है और उसके बाद ही इन पर कोई निर्णय होता है।

वहीं निजी बस ऑपरेटर जिला काँगड़ा के अध्यक्ष हैप्पी अवस्थी ने कहा कि आज बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में उप मुख्यमंत्री के साथ बैठ हुई है।

उप मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगे मानने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आठ वर्षों के बाद बसों के बेचने पर परमिट नही बेच सकेंगे लेकिन उप मुख्यमंत्री ने स्थिति स्पष्ट कर दी है कि यह पालिसी पुरानी ही रहेगी साथ ही HP02 के बसों के पंजीकरण की समस्या हल करने का आश्वासन और पंजीकरण फीस कम करने को भी कहा है।

उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगे मानने का आश्वासन दिया है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रधान सचिव परिवहन आर डी नजीम,निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप का आभार जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...