अब भाषा अध्यापक व TGT की तर्ज पर शास्त्री की भर्ती में भी बीएड अनिवार्य

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश शास्त्री बीएड बेरोजगार संघ ने आर एंड पी रूल में बदलाव को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

संघ के सदस्यों ने कहा कि इससे हिमाचल के हजारों बेरोजगार युवाओं को राहत मिली है। साथ ही शिक्षा को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए यह अच्छा कदम साबित होगा।

दरअसल 6 अक्टूबर को शास्त्री बीएड बेरोजगार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शास्त्री भर्ती नियमों में बदलाव को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री से मिला था।

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मांग की थी कि टीजीटी व भाषा अध्यापक की भर्ती के आधार पर ही शास्त्री पद पर भी बैच वाइज भर्ती व कमीशन के लिए बीएड को अनिवार्य किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने इन्हे मांग पूरा करने के आश्वासन दिया था।

इसके बाद शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक अब भाषा अध्यापक और टीजीटी के नियमों के तहत ही शास्त्री पद की भर्ती होगी। यह नियम बैच वाइज भर्ती में भी लागू होंगे।

हिमाचल प्रदेश शास्त्री बीएड बेरोजगार संघ ने इस फैसले पर सीएम सुक्खू, शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय फैसला लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 106 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...