सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के पदों पर भर्ती के लिए 7 अक्टूबर को साक्षात्कार होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर भाग ले सकते हैं।

हिमखबर डेस्क

शिमला की ईवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के 80, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 और एचआर के 6 पदों को भरने के लिए 7 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनत्तम शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं पास, सुपरवाइजर के लिए स्नातक और एचआर के लिए एमबीए रखी गई है। इन पदों के लिए 20 से 36 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला उम्मीदवार पात्र हैं।

BREAKING NEWS: हिमाचल के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम होना चाहिए। जबकि, महिला उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा और उनका कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 106 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...