अनियंत्रित होकर काली नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

--Advertisement--

तबियत ख़राब होने पर हॉस्पिटल जा रहे थे अभागे, देर रात में नहर में गिरी कार, परिवार के सभी सदस्यों की मौत।

व्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में बीती रात काली नहर में एक कार के गिरने से उसमें सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बताया कि कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के ग्राम अडौरा निवासी विनीता की तबियत ख़राब होने पर परिजन उन्हे कार से एटा इलाज के लिए ला रहे थे कि देर रात में कार नहर में गिर गई।

हादसे की जानकारी आज सुबह हुई जब नहर में कार पड़ी देख पुलिस को सूचित किया गया। हादसे में बीमार महिला विनीता के अलावा नीरज, तेजेन्द्र, महिला संतोष, और ड्राइवर शुभम की मौत हों गयी।

मरने वाले एक ही परिवार के चार लोग अडौरा गांव के रहने वाले है। मृतक ड्राइवर शुभम भी गंज डुण्डवारा का रहने वाला है। मृतकों के शव एटा मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में भेजे गए है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मृतकों के परिजन सतीश का कहना है कि ये लोग रात 11 बजे को नीरज की पत्नी विनीता को दिखाने के लिये एटा जिला हॉस्पिटल को निकले थे।

रास्ते में रात 12 बजे के लगभग इनकी कार डिवाइडर से टकराकर नहर में गिर गयी। रात भर किसी का फोन नहीं लगा क्योंकि सभी लोग डूब चुके थे। रात भर ढूंढते रहे।

सुवह सूचना मिली कि एक स्विफ्ट डिजायर कार जिरसमी कि नहर में गिर गयी है। तब पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से कार और मृतकों को निकाला।

देश प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए लिखे करे हमारा फेसबुक पेज

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...