अग्निवीर भर्ती 2026 कांगड़ा एवं चंबा के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर द्वारा कांगड़ा एवं चंबा जिलों के अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा  के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के निदेशक कर्नल विशाल शाह ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क,स्टोर कीपर टेक्निकल, तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन  श्रेणियों के अभ्यर्थी 21 जुलाई 2026 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कठिनाई आती है, वे व्यक्तिगत रूप से अथवा ई-मेल aroplm11@gmail.com या दूरभाष संख्या 8894088311 के माध्यम से सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर से संपर्क कर सकते हैं।

कर्नल विशाल शाह ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास श्रेणियों के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 अगस्त 2026 से यूथ सर्विसेज हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स सिंथेटिक ट्रैक, धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर क्लर्क जीडी, अग्निवीर क्लर्क  टेक तथा अग्निवीर क्लर्क  ट्रेड्समैन 10वीं पास श्रेणियों के कांगड़ा एवं चंबा जिलों के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 2 एवं 3 अक्टूबर 2026 को अनु सिंथेटिक ट्रैक, हमीरपुर में आयोजित होगी।

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे अपने प्रवेश पत्र में अंकित तिथि, समय एवं निर्देशों का पालन करते हुए ही परीक्षा स्थल पर उपस्थित हों।

अभ्यर्थी अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र तथा क्षतिपूर्ति बांड इंडेम्निटी बॉन्ड अनिवार्य रूप से लेकर आएं।

आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कर्नल विशाल शाह ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम सूचनाओं एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से अवश्य जुड़ें, ताकि उन्हें समय-समय पर सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त होती रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘ये दिल मांगे मोर’ कहकर अमर हो गया हिमाचल का शेर…यही हैं ‘The Pride of Himachal’ कैप्टन विक्रम बत्रा

पालमपुर-बर्फू आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर हजारों...

जया हो या हेमा, साक्षी हो या सुषमा…सबकी पसंद बनी हिमाचल में यूरोप से आई यह कला

हिमखबर डेस्क  समय के साथ भुला दी गई क्रोशिया कला...