एचपीयू क्षेत्रीय केन्द्र में काउंसलिंग 28 जुलाई को, फार्म न भर सकने वाले विद्यार्थी भी ले सकते हैं भाग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र मोहली खनियारा के निदेशक प्रो. कुलदीप कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु निर्धारित तिथियों के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

  • उन्होंने बताया कि जिन अथ्यार्थियों ने एमए संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, एमकाॅम तथा एमसीए में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में प्रवेश हेतु आवेदन करने के उपरांत प्रवेश परीक्षा दी थी
  • तथा किसी कायरणवश क्षेत्रीय केन्द्र में प्रवेश हेतु एडमीशन फाॅर्म नहीं भर पाएं थें,
  • वे अपना प्रवेश फाॅर्म भरकर उसमें 200 रूपये का बेंक डाªफ्ट अथवा आईपीओ संलग्र कर सकते हैं।
  • इसके अतिरिक्त, जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा नहीं दी थी, वे भी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र भरकर उसके साथ 900 रुपये
  • तथा एमसीए के लिए 1200 रुपये का बैंक ड्राफ्ट अथवा आईपीओ संलग्र कर सभी मूल दस्तावेजों सहित 28 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निदेशक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय खनियारा धर्मशाला के कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।
  • ऐसे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग मौके पर ही की जाएगी।
  • उन्होंने बताया कि एमएससी भूविज्ञान तथा पीजीडीसीए में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश योग्यता के आधार पर ही किया जाएगा तथा उनकी भी मौके पर ही काउंसलिंग की जाएगी।
  • उपरोक्त सभी विषयों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://hpuniv.ac.in 
  • तथा क्षेत्रीय केन्द्र की वेबसाइट  https://hpuniv.ac.in/university-detail/home.php?regional-center-dharamshala  से विवरणिका एवं प्रवेश हेतु आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

18 लोगों की मौत…खूंखार बन गया ‘हिमाचल का पागल पत्थर’, नन्ही जान को भी नहीं बख्शा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल का पागल पत्थर अब खूंखार हो चुका...

गज खड्ड में अचानक आया उफान…खनन में जुटा ट्रैक्टर बहा, 4 मजदूरों

हिमख़बर डेस्क  कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां स्थित गज खड्ड...