हिमाचल के युवक-युवती ने नंगल नहर में लगाई छलांग, लोगों ने किया रैस्क्यू; गंभीर हालत में PGI रैफर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव के युवक और युवती द्वारा नहर में कूदकर जान देने की कोशिश का मामला सामने आया है।

घटना नंगल से श्री आनंदपुर साहिब जाने वाले मार्ग पर स्थित गग गांव के पास की है। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से दोनों की जान बच गई, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक और युवती ने गग गांव के पास बहती नहर में अचानक छलांग लगा दी। उन्हें नहर में डूबता देख आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों को पानी से बाहर निकाला। रैस्क्यू का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नहर से बाहर निकालने के बाद दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।

प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। चूंकि घटना पंजाब क्षेत्र में हुई है, इसलिए पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कारणों की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...