असम राइफल्स के जेसीओ स्व. चंद्र प्रकाश को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, विधायक केवल सिंह पठानियां ने दी श्रद्धांजलि

--Advertisement--

शाहपुर, 7 मार्च – नितिश पठानियां 

आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की रेहलू पंचायत के नागनी गांव निवासी स्वर्गीय चंद्र प्रकाश के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय चंद्र प्रकाश असम राइफल्स में जेसीओ के पद पर कार्यरत थे और तीन दिन पहले असम के सिलचर में तैनात रहते हुए उनका अचानक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्वर्गीय चंद्र प्रकाश अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। उल्लेखनीय है कि करीब छह माह पहले ही उनकी धर्मपत्नी का भी निधन हो गया था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अंतिम संस्कार के दौरान जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी दी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

विधायक केवल सिंह पठानियां ने स्वर्गीय चंद्र प्रकाश की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि देश की सेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...