WHO का दावा: न थोड़ी-न ज्यादा, शराब की सिर्फ एक बूंद पीने से सात तरह के कैंसर को दावत…

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – नवीन चौहान

बड़ी महंगी हो गई शराब… थोड़ी-थोड़ी पिया करो। यह पंक्तियां गुनगुनाने में ही अच्छी लगती हैं। शराब किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है, यह सभी जानते हैं, लेकिन कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि थोड़ी सी मात्रा में एल्कोहल ठीक है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जो खुलासा किया है, वह चौंकाने वाला है।

डब्ल्यूएचओ ने दावा किया है कि शराब की एक बूंद भी जहर है। जब कोई शख्स एल्कोहल लेता है, तो वह उसी वक्त कैंसर कस मार्ग प्रशस्त कर लेता है, फिर चाहे शराब थोड़ी मात्रा में ली गई हो या ज्यादा मात्रा में।

डब्ल्यूएचओ का कहना है कि शराब बेहद खतरनाक पेय है और इससे परहेज ही रखना चाहिए, क्योंकि शराब का ऐसा कोई पैमाना नहीं है कि जिससे यह मान लिया जाए कि इतनी मात्रा में पिएंगे तो शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा।

डब्ल्यूएचओ के दि लासेंट पब्लिक हैल्थ में छपे एक बयान में कहा गया है कि शराब पीने का ऐसा कोई फार्मूला नहीं है कि जिसे यह तय किया जाए कि इतनी शराब पिएंगे तो शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा।

स्टडी में कहा गया है कि शराब पीने से सात प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है, इसमें थ्रोट कैंसर, लिवर कैंसर, कोलन कैंसर, माउब कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर ऐसोफैगस कैंसर आदि शामिल हैं।

ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी उचित नहीं है कि थोड़ी-थोड़ी शराब पीने से कुछ नहीं होगा। जो लोग कहते हैं कि इतनी मात्रा में ही शराब पीनी चाहिए, तो कुछ नहीं होगा, वह सब गलत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...